September 8, 2024

News Solid

सच की हद तक

42 डिग्री के पास पहुंचा पारा, तपिश से लोग बेहाल; कई लोगों की हालत बिगड़ी

संवाददाता शाहिद अंसारी
Share This News

बरेली के बहेड़ी में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। रविवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी की वजह यात्रियों की तबीयत बिगड़ी नजर आ रही । बरेली में बीते दिनों पुरवा हवा चलने से लुढ़का पारा अब नौतपा के साथ तपने लगा है। नौतपा के दिन ही लोग भीषण गर्मी का प्रकोप सहते रहे। पारा एक डिग्री बढ़त दर्ज कराते हुए 41.7 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार की रात बेहद गर्म होगी। वहीं भीषण गर्मी से ट्रेनों में यात्रियों का बुरा हाल है। विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ के मुताबिक शुक्रवार से ही पुरवा हवा का प्रवेश थम गया था। पछुआ हवा का प्रवेश होने से हवा में मौजूद नमी कम होने लगी थी।

रात में पारा 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को तेज धूप रही। दोपहर तीन बजे नौतपा प्रभावी हुआ। हवा शांत होने से निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना। उच्च वायुदाब क्षेत्र यानी पहाड़ों से बादलों का मैदानी इलाकों में प्रवेश होने लगा। कुछ देर बादल मंडराए पर बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना। और केवल रिमझिम करके रह गई कहा नौतपा में खगोलीय घटना से बारिश हुई तो आगे सामान्य से कम बारिश होने की संभावना रहती है। हालांकि,अभी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। आने वाले दिनों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। भीषण गर्मी ट्रेन यात्रियों के लिए मुसीबत साबित हो रही है।


Share This News