May 10, 2024

News Solid

सच की हद तक

बरेली से मीरगंज तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रॉनिक बसे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने आरएम को लिखा पत्र।

शाहिद अंसारी संवाददाता (9811333450)
Share This News

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी स्मार्ट सिटी के तहत जनपद में चल रही इलेक्ट्रॉनिक बसों का दायरा मीरगंज तक बढ़ाने का प्रयास शुरू हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने मीरगंज से बरेली और बरेली से मीरगंज आने जाने वाले व्यापारियों एवं अन्य लोगों की (असुविधा) परेशानियां को देखते हुए आरएम को बसों का संचालन मीरगंज तक करने के लिए पत्र लिखा है। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सर्वे के बाद अब नए रूट पर जल्दी ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार जनपद बरेली में अभी 25 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। शहर में कम यात्री मिलने के बाद सिटी बसों को फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, आंवला, मनौना धाम, शाही, शेरगढ़, शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी तक चलाया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने बरेली रीजन के आरएम दीपक चौधरी को पत्र लिखकर मीरगंज तक बसों का संचालन करने को कहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शेरगढ़ और शीशगढ़ तक बसों का संचालन पहले से ही हो रहा है। इसके बाद अधिकारी जल्द ही रूट का सर्वे करने के बाद बसों का संचालन करने की बात कह रहे हैं।


Share This News