April 27, 2024

News Solid

सच की हद तक

आंवला से तीसरी बार लड़ेंगे चुनाव। धर्मेंद्र कश्यप को बहेड़ी भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने दी बधाई।

शाहिद अंसारी संवाददाता (9811333450)
Share This News

बरेली।बहेड़ी भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप को तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके कांधरपुर बरेली आवास पर पहुंचकर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

बहेड़ी भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने बताया कि भाजपा ने एक बार फिर धर्मेंद कश्यप पर भरोसा जताया है और उन्हें आंवला संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है। धर्मेंद्र कश्यप इस सीट से दो बार चुनाव जीत चुके हैं। अब लगातार तीसरी बार पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। धर्मेंद्र कश्यप वर्ष 2002 में बसपा के टिकट से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद सपा में गए तो वर्ष 2007 में दोबारा विधायक बने।

बहेड़ी भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने बताया

वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव लड़े मगर, भाजपा की मेनका गांधी ने पराजित कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2013 में धर्मेंद्र भाजपा में शामिल हो गए। वर्ष 2019 के चुनाव में धर्मेंद्र कश्‍यप ने 537675 वोट पाकर जीत हासिल की है। यहां से बसपा की रुचि वीरा 423932 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रही थीं। कांग्रेस के कुंवर सरवराज सिंह 62548 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रहे थे। वर्ष 2014 में धर्मेंद्र को 409907 वोट मिले। उन्होंने सपा के कुंवर सर्वराज सिंह को 138429 वोटों से हराया था।


Share This News