May 4, 2024

News Solid

सच की हद तक

ट्रांजिट कैंप में गैस सिलेंडर से तेज धमाका, मकान का मलवा दो अन्य मकानों पर गिरा, छह लोग घायल

Share This News

रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी में उस वक्त अफरातफरी और चीखपुकार मच गई जब एक दो मंजिला मकान में खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और यह दो मंजिला मकान धराशायी होने के साथ उसका मलबा पीछे स्थित दो मकान पर जा गिरा। इस घटना में जहां दो लोग गंभीर रुप से झुलस गए। वही महिला सहित चार लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार प्रारंभ हुआ। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने ही पुलिस एवं जि ला प्रशासन सहित राहत टीमे घटनास्थल की ओर पड़ी। तो वहीं विधायक शिव अरोरा ने घायलों को हाल चाल जाना।

घनी आबादी वाले ट्रांजिटकैंप की राजा कॉलोनी निवासी प्रेमनारायण कश्यप के दोमंजिला मकान में उनकी लड़की नीतू कश्यप गैस सिलेडर पर खाना बना रही थी कि अचानक तेज धमाके साथ गैस सिलेंडर फट गया और मकान धराशायी होने के साथ ही पीछे की ओर गिर गया। दोमंजिला मकान का मलवा पीछे रह रहे अमृत गुआ और मदनलाल के मकान पर जा गिरा। सिलेडर फटने से जहां पप्पू यादव व नीतू कश्यप बुरी तरह से झुलस गई तो वही मकान गिरने से छह वर्षीय दीपिका,उसका आठ साल का भाई दीपांकर व उ सकी मां कल्पना मलबे में दबकर गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके अलावा सोलह साल विनीता भी घायल हो गई। जैसे ही धमाका हुआ चारो ओर चीख पुकार व अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

सूचना मिलते ही थाना ट्रांजिटकैँप प्रभारी सुदरम शर्मा पुलिस बल के साथ घ टनास्थल की ओर दौड़ पडे़ और मलबे में दबे बच्चों व घायल लोगों को निजि गाडियों से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं विधायक शिव अरोरा ने घायलों का हालचाल जाना।तो प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।


Share This News